शेरकोट। राजस्व विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को ग्राम समाज की भूमि पर हो रहे अवैध निर्माण को जेबीसी से ध्वस्त करा दिया। अधिकारियों ने बताया कि ग्राम तय्यब सराय में 800 गज भूमि पर ग्राम के ही सुखराम व उसके साथियों ने मिलकर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया था। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान व अन्य नागरिकों ने एसडीएम से की थी। एसडीएम के आदेश पर राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। आरोपियों को हिदायत दे दी गई कि यदि दोबारा कब्जे का प्रयास किया गया तो रिपोर्ट कायम कर कार्रवाई होगी। लेखपाल प्रीतम, दरोगा जगत सिंह, दरोगा हरीश चंद्र, जफरुद्दीन, शमशेर अली, लेखपाल अंजलि त्यागी, लवी चौधरी मौजूद रहे।