जाट संदेश यात्रा निकालने का एलान
बिजनौर। अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति की बैठक में केंद्र सरकार पर जाटों से आरक्षण के नाम पर धोखा देने का आरोप लगाया गया। केंद्र में आरक्षण के लिए जाट संदेश यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। जाट बहुल गांवों में भाजपा का प्रवेश वर्जित नारे लिखे पोस्ट लगाने की बात कही गई।
राम बाग कॉलोनी में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भाजपा ने अब तक जाटों के आरक्षण देने के वादे को पूरा नहीं किया है। इसके विरोध में जिले के गांव गढ़ी से जाट संदेश यात्रा निकाली जाएगी। जाट बहुल गांवों में जाटों को उनके साथ हुए अन्याय के बारे में बताया जाएगा। जाट सांसदों से भी केंद्र में आरक्षण न मिलने के बारे में पूछा जाएगा। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ओमपाल सिंह देशमुख ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड सहित 14 जाट बहुल राज्यों में जाट संदेश यात्रा निकालेंगे। केंद्र सरकार से साल 2019 के चुनाव में बदला लेने का एलान किया गया। बैठक में अमन सिंह, सुरेंद्र सिंह, गुणवान सिंह, राजवीर सिंह, मांगेराम सिंह, नरेश सिंह, बलराम सिंह, सतपाल सिंह, राजेंद्र सिंह, तारा सिंह, देवेंद्र सिंह, गजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।