हाईकोर्ट बेंच के लिए अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन
धामपुर। केंद्रीय खंडपीठ स्थापना संघर्ष समिति मेरठ के आह्वान पर पश्चिमी प्रदेश में हाईकोर्ट बेंच की स्थापना कराने की मांग करते हुए बुुधवार को धामपुर तहसील के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से विरत रह कर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि सरकार उनकी मांग को नजरअंदाज कर रही है। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले हाईकोर्ट बेंच की स्थापना कराने की मांग की।
बार ऐसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, मंत्री विनोद कुमार सैनी, पद्म कुमार सिंह, उमाशंकर शर्मा, गजेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, कुलवीर सिंह, जितेंद्र पाल सिंह खंडपीठ संघर्ष समिति के आह्वान पर एकत्र हुए। सर्व सम्मति से प्रस्ताव पास कर वकील न्यायिक कार्यों से विरत रहे। आरोप लगाया कि यदि सरकार चाहे तो उनकी मांग जल्द पूरी हो सकती है। लेकिन सरकार की उपेक्षा से वकीलों में असंतोष है। वकीलों का बुुधवार को न्यायिक कार्यों का बहिष्कार कर भाजपा सांसद डॉ. यशवंत सिंह का उनके आवास पर घेराव करने का कार्यक्रम था। लेकिन सांसद के दिल्ली में होने के कारण वकीलों को कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा।