फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी की दूसरी बरसी पर कांग्रेसियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। केंद्र सरकार द्वारा दो साल पहले की गई नोटबंदी को कांग्रेसियों ने काला दिवस और नोटबंदी की बरसी के रूप में मनाया। कांग्रेसी एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर सात सवाल पूछे हैं। इनका जवाब नहीं मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार की नीतियों को जन विरोधी करार दिया।
जिलाध्यक्ष चौधरी सुखराज सिंह ने कहा कि नोटबंदी के नाम पर जो कुछ भी हुआ वह आज सभी के सामने है। औद्योगिक इकाइयां बंद हो चुकी हैं। व्यापारी भूखमरी के कगार पर खड़े हो गए। कारोबार की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ.सिराउद्दीन हाशमी, नगर अध्यक्ष फैज आलम राईनी, यासिर अंसारी, खुश्तर मिर्जा, साजिद चौधरी, शाहिद सैफी, परवेज सिद्दीकी, महबूब हुसैन जैदी, मैराजुल जफर, फैजउद्दीन सिद्दीकी, अमित कुमार उर्फ सोनू, राजीव सिरोही, सुभाष पोसवाल, चंदन नकवी, इकराम हुसैन जैदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें