फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच दिन बाद खुले बैंकों में उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। छुट्टियों के बाद बैंक शाखाएं खुली तो ग्राहक उमड़ गए। टेक्निकल फाल्ट के चलते लेन देन बाधित रहा। रुपये के लिए घंटों कतार में खड़ा होना पड़ा। इसके चलते ग्राहकों ने नाराजगी जताई। शाम को एटीएम से रुपये मिलना शुरू हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को पांच दिन की छुट्टियों के बाद बैंक शाखाएं खुली। रुपये की जरूरत का आलम ऐसा रहा कि ग्राहक सुबह बैंक की शाखा के बाहर पहुंच गए। आजाद रोड स्थित सिंडिकेट बैंक, एसबीआई, एक्सिस बैंक और प्रथमा बैंक के सामने ऐसा ही दिखा। सुबह 10 बजे जैसे ही बैंक की शाखा का चैनल खुला। काउंटर पर पहुंचने के लिए आपाधापी मच गई। सुरक्षा गार्डों ने कतार में खड़ा कराया।
आजाद रोड के कई बैंक शाखाओं में लोड बढ़ने से सर्वर डाउन हो गया। इसके चलते कुछ बैंक शाखाओं में 11 बजे तक रुपये नहीं मिल सके। कतार में खड़े ग्राहकों की नाराजगी बढ़ने लगी। बैंक प्रबंधन के खिलाफ ग्राहकों में गुस्सा दिखा।
विज्ञापन

उधर, दोपहर 12 बजे तक एसबीआई और प्रथमा बैंक के एटीएम का शटर डाउन रहा। रुपये निकालने आए लोग परेशान रहे। वासुदेव मोहल्ला के संजीव कुमार रुपये निकालने आएं थे। एटीएम का शटर बंद मिला। इसके बाद वह बैंक में गए। दो घंटे के इंतजार के बाद रुपये मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें