फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रामक रोगों से लड़ने को किया गया जागरुक

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दौर। शासन के निर्देश पर जिले में शुरू किए गए संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित बैठक में संक्रामक रोगों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही दिमागी बुखार आदि रोगों से लड़ने के बारे में जागरूक किया गया। बृहस्पतिवार को ब्लॉक के ड्वाकरा हाल में आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बदलते मौसम में वायरल फीवर, मलेरिया, डेंगू आदि के फैलने की दर बहुत अधिक हो जाती है। इसलिए इन रोगों से बचाव के लिए अपने घरों के आसपास पानी एकत्र न होने दें। इस मौके पर प्रधान संघ के अध्यक्ष देशराज सिंह, राजपाल सिंह, हरवीर सिंह, हेमेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गरीब के मकान की दीवार गिरी, हादसा टला
हल्दौर। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद कमजोर हुई कच्चे मकान की दीवार गिर गई। इससे गांव शरीफपुर निवासी मजदूर जोगेन्द्र सिंह का हजारों रुपये का नुकसान हो गया। गनीमत रही कि परिवार के सभी लोग सकुशल बच गए। पीड़ित ने जिला प्रशासन से मकान के पुनर्निर्माण के लिए मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें