फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल हाइवे एथॉरिटी की लापरवाही पर एमएलसी नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। हाइवे के प्रति लापरवाही पर एमएलसी ने नेशनल हाइवे अथॉरिटी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर को खरीखोटी सुनाई। एमएलसी अशोक कटारिया ने स्कूनी बच्चों के आवागमन के नेशनल हाइवे से जुड़े गड्ढायुक्त साइड मार्ग नजीबाबाद से कोटद्वार तक हाइवे पर जगह-जगह गड्ढे की शिकायतों को गंभीरता से लिया।
विज्ञापन

मीडिया की ओर से उपजिलाधिकारी डॉ.पंकज कुमार वर्मा की उपस्थिति में नेेशनल हाइवे अथॉरिटी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर डीके चतुर्वेदी की उदासीनता से स्कूली बच्चों को बरसात में कीचड़युक्त गड्ढों से निकलने में जोखिम उठाने, बच्चों के आए दिन गड्ढों में गिरने की जानकारी दी। मीडिया ने नजीबाबाद में धर्मकांटा चौराहा से कोटद्वार तक कई स्थानों पर गड्ढे होने की स्थिति से एमएलसी अशोक कटारिया को अवगत कराया।
एमएलसी ने नेशनल हाइवे अथॉरिटी सहारनपुर के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर डीके चतुर्वेदी पर भड़के। एमएलसी अशोक कटारिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता से प्रदेश को गड्ढामुक्त हाइवे देने का वादा किया है। उन्होंने डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर को अगस्त 2018 के अंत तक नजीबाबाद में धर्मकांटा तिराहा, पेट्रोल पंप क्षेत्र का संपर्क मार्ग व नजीबाबाद से कोटद्वार तक नेशनल हाइवे को तत्काल प्रभाव से गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए। भाजपा की ओर से राजीव अग्रवाल, संदीप तायल, लक्ष्मीकांत शर्मा, राजाराम पाल, तरुण राजपूूत, दीपक कुमार, अभिषेक त्यागी, आशीष राजपूत ने स्वागत किया।
विज्ञापन

तीन विधान सभाओं को बनाएंगे कर्मस्थली
नजीबाबाद। एमएलसी अशोक कटारिया ने कहा कि उनका लक्ष्य लोक सभा चुनाव में जनपद की दोनों सीटों के साथ विधान सभा की नजीबाबाद, नगीना और नूरपुर सीटों को भाजपा के पक्ष में लाना है। उन्होंने बताया कि वे तीनों विधान सभा क्षेत्रों को अपनी मुख्य कर्मस्थली बनाकर इन सीटों को भाजपा को पक्ष में कराएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को दिलाने के लिए जागरूक रहने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें