फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर दो साल के मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रजबपुर। मंदिर में पूजा करते समय बिजली का करंट लगने से दो साल के मासूम की मौत हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। मासूम के दादा यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात है। परिजनों ने बिना कार्रवाई के अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

रजबपुर थाना क्षेत्र गांव नगलिया जट निवासी धर्मदेव सिंह यूपी पुलिस में दरोगा के पद पर तैनात है। फिलहाल उनकी तैनात रामपुर जनपद के 100 डायल में लगी है। दरोगा का बेटा प्रशांत अपने परिवार के साथ गांव में ही रहता है। गुरुवार की सुबह प्रशांत ने घर में स्थित मंदिर बल्ब लगाया था। इस दौरान प्रशांत का दो वर्षीय बेटा अक्षय खेलता हुआ मंदिर में पहुंच गया। जहां उसने मंदिर में लगे होल्डर को हाथ में उठा लिया। जिससे अक्षय करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें