फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्षा होते ही मार्ग के गड्ढों में भरा पानी, आवागमन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
गड्ढों में भरा पानी, आवागमन बाधित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नजीबाबाद। भारत सिनेमा फ्लाईओवर की साइड रोड के गड्ढों में वर्षा का पानी भरने से स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी हुई। कई बच्चों की साइकिल और दुपहिया वाहन गड्ढों में अनियंत्रित हो गए। अभिभावकों ने प्रशासन से मार्ग की मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सैंटमेरी स्कूल और आसपास के देहात से आने वाले अन्य स्कूलों के बच्चे गड्ढायुक्त मार्ग में पानी भरने से काफी परेशान रहे। बुधवार को स्कूल समय से पूर्व तेज बारिश होने से फ्लाईओवर के साइड मार्ग, धर्मकांटा तिराहा और क्षेत्र के कुलवंत सिंह पेट्रोल पंप के निकट गड्ढों में पानी भर गया। स्कूल आने और जाने वाले बच्चों को नेशनल हाइवे के गड्ढायुक्त संपर्क मार्ग से जोखिम उठाकर गुजरना पड़ा। बच्चों से भरी ई-रिक्शाएं और दुपहिया वाहन कई बार अनियंत्रित होकर पलटने से बचे। प्रात: स्कूल जाने की जल्दी में साइकिल और बाइक सवार बच्चे गड्ढों से अनियंत्रित होकर गिर गए। संयोग से उनके चोटें नहीं आईं लेकिन उनकी यूनिफार्म खराब हो गई। जिस स्थान पर हाइवे का संपर्क मार्ग बड़े-बड़े गड्ढों में तब्दील है वहां से सैंटमेरी सहित कई स्कूलों के बच्चे आवागमन करते हैं। अभिभावकों ने प्रशासन से गड्ढायुक्त खस्ताहाल संपर्क मार्ग जनहित में शीघ्र ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें