फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी और जलभराव को लेकर छेबड़ा के बाशिंदों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। नगर में गंदगी और जलभराव को लेकर शहरवासियों का गुस्सा भड़कने लगा है। जलभराव से नाराज मोहल्ला छेबड़ा के लोगों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया। जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होने पर रोड जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह हुई तेज बारिश से शहर पानी-पानी हो गया। मलिन बस्तियों में शुमार मोहल्ला छेबड़ा का हाल बेहाल है। सड़के उखड़ी पड़ी है। तमाम नाले चौक पड़े हैं। बारिश के बाद मुख्य मार्ग से लेकर संपर्क मार्गों तक जलभराव की समस्या खड़ी हो गई है। कीचड़ में वाहनों के फिसलने से कई लोग चोटिल हो गए। कई बार शिकायत के बाद भी पालिका प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया है। नागरिकों के मुताबिक जलभराव का मुख्य कारण मवेशी पालने वाले लोग भी हैं। गोबर को पानी से बहा दिया जाता है। इससे नाले चोक हो गई हैं। जलभराव के कारण धार्मिक स्थलों पर आने-जाने में परेशानी हो रही है। गुस्साए लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र गंदगी और जलभराव की समस्या से निजात नहीं मिली तो लोग सड़क जाम कर देंगे। इस दौरान कमाल हैदर नकवी, नसीम अहमद, रिजवान नकवी, शारिब अब्बास, हसन असगर, रियाजुल हसन, सामी अमरोहवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें