फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों में गन्ना रहने तक बंद नहीं होगी मिल

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। धामपुर चीनी मिल के वरिष्ठ गन्ना प्रबंधक मनोज कुमार चौहान ने कहा कि किसानों को गन्ना पर्चियों की कमी नहीं होने दी जाएगी। एक लाख क्विंटल गन्ने की पर्चियों का इंडेंट हर रोज गन्ना समितियों के माध्यम से भेजा जा रहा है। किसान पेराई सत्र के अंतिम दौर में खेत में खड़े गन्ने को लेकर परेशान न हों। जब तक किसान के एक-एक गन्ने की पेराई नहीं होगी, मिल का पेराई सत्र संपन्न नहीं होगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसान चीनी मिल का अपेक्षित सहयोग करें। अभी मिल क्षेत्र के करीब एक दर्जन गन्ना सेंटर फ्री हो सके हैं। बाकी सेंटरों पर निर्धारित पखवाड़े के आधार पर किसानों को पर्चियां भेजी जा रही हैं। गर्मी के कारण चीनी मिल की मशीनें भी गर्म होने लगी हैं। जहां सर्दियों के मौसम चीनी मिल सवा लाख क्विंटल गन्ने की पेराई 24 घंटे में कर रही थी। वर्तमान में गर्मी के कारण यह क्षमता घटकर एक लाख क्विंटल पर आ गई है। चीनी मिल अब तक दो करोड़ आठ लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर चुकी है। जबकि पिछले साल एक करोड़ 87 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें