फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने अधिकारियों को फटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। जिपं बोर्ड की बैठक में कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने अधिकारियों को खूब फटकारा। वहीं बैठक में नहीं पहुंचने वाले अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। दरअसल जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में शामिल होने पहुंचे कैबिनेट मंत्री देरी से सूचना दिए जाने पर नाराज हो गए।
विज्ञापन

शनिवार को विकास भवन के सभागार में जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। इसमें कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान भी शरीक हुए। इन्होंने बैठक में पहुंचते हुए जिला पंचायत के अधिकारियों को तलब कर लिया। कहा कि आज होने वाली बैठक की सूचना साढ़े चार बजे दी गई। सूचना पहले देनी चाहिए थी। वहीं बैठक का कोई एजेंडा भी नहीं भेजा गया। बकौल कैबिनेट मंत्री मैं जिले का प्रभारी मंत्री हूं समझ लिजिएगा। लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मुझे जिला योजना की बैठक की जानकारी भी नहीं दी गई थी। इसके साथ ही एजेंडा नहीं दिए जाने पर भी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि बैठक से पहले एजेंडा जरूर भेजा जाए। जिससे बैठक में शामिल होने से पहले पढ़ लिया जाए। बैठक में शामिल नहीं होने वाले अधिकारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें