फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता मिशन की टीम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात । स्वच्छता मिशन के अंतर्गत स्वच्छता एवं पेयजल मंत्रालय भारत सरकार की टीम ने कोतवाली क्षेत्र के गांव मलकपुर देहरी में स्वच्छता मिशन का निरीक्षण किया। इस मौके पर टीम ने कर्मचारियों को स्वच्छता मिशन को और अधिक कारगर बनाने के निर्देश दिए। गांव में बने नव निर्मित शौचालयों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में शौचालयों में कमियां पाई गई। शौचालयों को तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के स्वच्छता एवं पेयजल मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी महेश ठाकुर, सुजॉय मजूमदार, एन सी सक्सेना, डॉ आनंद शेखर, अनूप त्रिपाठी आदि टीम के साथ विकासखंड कोतवाली देहात क्षेत्र की गांव मलकपुर डेहरी पहुंचे। उन्होंने पहले गांव के प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों को स्वच्छता संबंधित जानकारी दी। टीम ने गांव में अभियान के तहत बनाए गये राजेश कुमार, रामपाल सिंह आदि के शौचालयों का निरीक्षण किया। शौचालय में कुछ खामियां होने के कारण उन्हें दूर करने के लिए एडीओ पंचायत अजमल खा व पंचायत सचिव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। भूतपूर्व बीडीसी सदस्य रामपाल सिंह ने अपने घर के पास खड़े हैंडपंप मैं पानी दूषित आने की टीम से शिकायत की टीम ने पानी को देखकर वीडीओ राकेश कुमार को हैंड पंप रिबोर कराने के निर्देश दिए उसके बाद उन्होंने गांव मैं लगभग एक दर्जन शौचालय का निरीक्षण किया इस दौरान उनके साथ कंतार पब्लिक एजेंसी नई दिल्ली से सुजीत झा, स्टेट कोऑर्डिनेटर सुहेल अहमद, अनुराग चौहान, दुष्यंत कुमार, अनिल वर्मा, नरेंद्र यादव , डीपीआरओ मनीष कुमार आदि मौजूद रहे । उन्होंने गांव बूढ़ावाला मैं भी शौचालयों का निरीक्षण किया टीम ने मंगलवार को विकासखंड किरतपुर क्षेत्र के गांव सुभाचंद्रपुर मोहन में स्वच्छता मिशन के तहत बनाए गए शौचालय का स्थलीय निरीक्षण किया और उपस्थित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें