फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो लोगों की जान गई

विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर। क्षेत्र में शनिवार को हुई सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

मोहल्ला अंबेडकर नगर के धनीराम सिंह का पुत्र रोहित 21 वर्ष वर्धमान कॉलेज बिजनौर में बिजनौर में कक्षा एमए प्रथम का छात्र था। वह शनिवार को कॉलेज से प्रवेशपत्र लेकर बाइक से किरतपुर आ रहा था। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे ग्राम मुंढाला के पास पीछे से तेज गति से आए किसी बड़े वाहन ने ओवरटेक करते हुए उसकी बाइक से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से रोहित घायल हो गया। सूचना पर घंटों बाद आई एंबुलेंस ने उसे बिजनौर सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घरवालोें को सूचना दी। चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। घरवालों ने उसे मेरठ ले जा रहे थे, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मृतक ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन

वहीं ग्राम खटाई निवासी नसीरू 45 वर्ष अपने भाई हसीनुद्दीन व अन्य साथी मजदूरों के साथ शनिवार की सांय सात बजे नजीबाबाद रोड के ग्राम नगला इस्लाम स्थित अरोड़ा शुगर फैक्ट्री से काम खत्म करके गांव जाने के लिए बस के इंतजार में सड़क किनारे खड़ा था। नजीबाबाद की ओर से आई बाइक ने उसे टक्कर मार दी। क्रेशर स्वामी जेके अरोड़ा ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया। उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया। मेरठ में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें