फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विरोध के चलते शीलाटाकिज में पदमावत फिल्म शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर। नगर के शीला सिनेमाघर में कड़ी सुरक्षा के बीच फिल्म पद्मावत दिखाई गई। कोतवाली प्रभारी बीच-बीच में जायजा लेते रहे। उधर, फिल्म के विरोध में विश्व हिंदू महासंघ ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपा।
विज्ञापन

सिनेमाघर के प्रबंधक सूरज अग्रवाल ने बताया कि प्रतिदिन चार शो चलेंगे। फिल्म के शुरू होने से पहले ही प्रशासन की ओर से सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। कोतवाल राजेश चौहान ने कई बार सिनेमाहाल का दौरा किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। मैनेजर ने बताया कि पहले शो में 70 , दूसरे शो में 60 और तीसरे शो 80 टिकट बिके। उधर, विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री डॉ. इंद्रदेव सिंह के आवास पर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। जिसमें पद्मावत फिल्म हिंदुत्व विरोधी बताते हुए निंदा की गई। बाद मे राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीओ अर्चना सिंह को सौंपा। उन्होंने फिल्म को बंद कराने की मांग की है। इस दौरान गोपाल सिंह, डॉ. जसवंत चौहान, शैलेंद्र गहलौत, डॉ. विनीत देवरा, अभय सिंह, नरेंद सिंह, मंगलेश सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें