फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे के विभिन्न कार्यालयों में व्यवस्थाएं देखीं

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने टीम के साथ नजीबाबाद स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने पार्सल ऑफिस, कैंटीन सहित रेलवे स्टेशन परिसर का भ्रमण किया। उन्होंने रेलकर्मियों को केंद्र सरकार के स्वच्छता अभियान के प्रति गंभीर रहने एवं स्टेशन परिसर व कार्यालय को साफ सुथरा रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक शर्मा ने सीएमआई वीआर त्यागी, बबनीत कुमार, आरके सिंह के साथ नजीबाबाद रेलवे स्टेेशन का निरीक्षण किया। एसएस आरके मीणा, सीएमआई मनीष प्रकाश वाजपेयी की उपस्थिति में उन्होंने पार्सल ऑफिस, टीसी ऑफिस, कैंटीन तथा बुकिंग कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अपनी ड्यूटी के साथ साथ स्वच्छता पर भी ध्यान देने के रेलकर्मियों को निर्देश दिए।
वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक से क्षेत्रीय नागरिकों ने टिकट बुकिंग कार्यालय के बाहर रखी एटीवीएम मशीन का बैट्री बैकअप देने की मांग की। उन्हें बताया कि बिजली न होने पर कुछ देर बाद मशीन बंद हो जाती है। जिससे टिकट न मिलने पर यात्रियों को परेशानी होती है। पार्सल ऑफिस में कार्यालय प्रभारी खुर्शीद अहमद से उन्होंने पार्सल से संबंधित जानकारी ली। बताया जाता है कि वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक ने पीने के पानी की एक बोतल भी कैंटीन से रेट और गुणवत्ता आदि की परख करने के लिए अपने कब्जे में ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें