फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईओएस ने नियुक्ति प्रक्रिया पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईओएस ने नियुक्ति प्रक्रिया पर लगाई रोक
विज्ञापन

बिजनौर। डीआईओएस राजेश कुमार ने आर्य कन्या इंटर कॉलेज नजीबाबाद में चल रही शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर रोक लगाने के कॉलेज प्रबंधक को निर्देश दिए हैं। नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त नहीं होने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। कॉलेज में दो प्रवक्ता, आठ महिला शिक्षिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन

आर्य कन्या इंटर कॉलेज नजीबाबाद में दो प्रवक्ता एवं आठ महिला सहायक अध्यापिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया चल रही है। कॉलेज ने 31 जनवरी तक आवेदन पत्र मांगे हैं। सोमवार को डीआईओएस ने कॉलेज के प्रबंधक को पत्र जारी कर शिक्षिकाओं की नियुक्ति प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश दिए। पत्र में कहा गया है कि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड के माध्यम से की जाती है। उन्होंने प्रबंधक को 18 जनवरी 2018 को नियुक्ति संबंध में प्रकाशित विज्ञप्ति को समाप्त करने के लिए कहा है। पत्र में कहा गया है कि यदि नियुक्ति प्रक्रिया निरस्त नहीं की जाती तो इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम 1921 के प्राविधान के अनुसार प्रबंधतंत्र के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसकी जिम्मेदारी प्रबंधक की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें