फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका अधिकारियों ने जेसीबी से सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराया, निर्माण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
पालिका की जमीन को कब्जामुक्त कराया
विज्ञापन

शेरकोट। पालिका अधिकारियों ने अपर आयुक्त मुरादाबाद के आदेश पर सोमवार को राजस्व विभाग और पुलिस को साथ लेकर जमीन को कब्जामुक्त कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया। अधिकारियों ने हिदायत दी कि यदि किसी ने फिर से निर्माण में व्यवधान डालने का प्रयास किया तो उस पर कार्रवाई होगी।
मोहल्ला में नौधना पालिका की काफी जमीन खाली पड़ी है। हाल में संपन्न हुई पालिका बोर्ड की बैठक मेें इस जमीन पर पार्क का निर्माण कराने का प्रस्ताव पास हुुआ था। इसके लिए पालिका की ओर से तैयारी भी शुरू कर ली गई थी। लेकिन जब पालिका के अधिकारी इस जमीन पर निर्माण करने पहुंचे तो वहां मोहल्ले के एक व्यक्ति ने जमीन पर अपना हक जता निर्माण कार्य रुकवा दिया था। जमीन पर आरोपी ने डेरा डालकर अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। दो दिन पहले मुरादाबाद मंडल के अपर आयुक्त ने शेरकोट पालिका का जब निरीक्षण किया था तो उन्होंने एसडीएम और पालिका अधिकारियों को पालिका की अभिलेखों के अनुरूप खाली पड़ी जमीन को सुरक्षित करने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चेताया था कि यदि किसी ने पालिका की जमीन पर कब्जा कर रखा है तो उसे तुरंत हटवा दें। पालिका की जमीन पर किसी माफिया का कब्जा नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा होने की शिकायत जांच में सही पाई जाती है तो संबंधित अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। अपर आयुक्त के आदेश पर सोमवार को पालिका अधिकारियों ने जेसीबी से जमीन को कब्जामुक्त कराने के बाद निर्माण कार्य शुरू करा दिया। इस मौके पर एसओ शिशुपाल शर्मा पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इस दौरान पालिका की ओर से लिपिक मोहम्मद ताहिर, अनील कुमार, विजन राघव, कुलदीप त्यागी, जफरुद्दीन, रमेश गंगवार, बुंदु आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें