फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान बोले - पूरी रात ठिठुरकर गुजरती है उनकी रात

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे के बीच खुले में रात गुजारते हैं किसान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नजीबाबाद।
किसान सहकारी चीनी मिल नजीबाबाद की ओर से सर्दी में गन्ना लेकर आने वाले किसानों के लिए मुहैया कराई गई अलाव व्यवस्था नाकाफी है। गन्ना लेकर आने वाले किसानों को चीनी मिल यार्ड और तौल कांटा क्षेत्रों में खुले आसमान के नीचे रहना पड़ता है।
किसान सहकारी चीनी मिल में गन्ना लेकर पहुंचे किसान कंडरावाली निवासी किसान मेजर सिंह, बनवारीपुर निवासी सोरन, बिजौरी निवासी भोपाल, कनकपुर निवासी तेजा सिंह ने बताया कि चीनी मिल द्वारा घने कोहरे और शीत के बावजूद किसानों के ठहरने और अलाव आदि की जो व्यवस्था की गई है, वह ऊंट के मुंह में जीरा है। चंद किसान ही अलाव और ठहरने जैसी सुविधा का लाभ ले पा रहे हैं। अधिकतर किसानों को शीतलहर के बीच ठिठुरते हुए घंटों गन्ना तौल की प्रतीक्षा करनी होती है।
विज्ञापन


नाकाफी है अलाव व्यवस्था
नजीबाबाद। चीनी मिल की ओर से गन्ना यार्ड क्षेत्र में किसान भवन, टीनशेड, ट्रैक्टर-ट्रॉली और बैलगाड़ी तौल कांटा क्षेत्र में खोई और लकड़ी के माध्यम से अलाव की व्यवस्था की गई है। तौल कांटा क्षेत्र में संकरे टीनशेड में 15 से 20 किसान एक साथ बैठ सकते हैं। पास ही स्थित अलाव से भी इतने ही किसान लाभ ले सकते हैं। शेष किसानों को ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के नीचे या इधर-उधर, शरण लेनी पड़ती है।

हटाया गया था टीनशेडनुमा बड़ा चबूतरा
नजीबाबाद। चीनी मिल के आसवनी प्लांट उद्घाटन अवसर पर मुख्यमंत्री की जनसभा के लिए जिला प्रशासन ने किसानों के ठहरने का टीनशेडनुमा बड़ा चबूतरा हटा दिया था। विकल्प में चीनी मिल की ओर से किसान भवन के निकट टीनशेड तो डलवाया गया है, लेकिन तौल के लिए आने वाले किसानों की संख्या को देखते हुए वह अपर्याप्त है।

किसानों के लिए हैं कईं सुविधाएं - जीएम
नजीबाबाद। चीनी मिल के जीएम दानवीर सिंह ने बताया कि किसान भवन तथा उसके बाहर टीनशेड में किसानों के रुकने की व्यवस्था है। टॉयलेट और पानी की व्यवस्था भी की गई है। तौल कांटा क्षेत्रों सहित मिल परिसर में चार-पांच स्थानों पर अलाव जलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शीतलहर से संबंधित किसानों की परेशानी को दूर करने के लिए और भी व्यवस्थाएं जुटाई जा रही हैं।
विज्ञापन


किसान हित में प्राइवेट खोखों को दी गई बिजली
नजीबाबाद। चीनी मिल जीएम ने बताया कि तौल के लिए आने वाले काफी किसान तौल की प्रतीक्षा में मिल परिसर के बाहर प्राइवेट खोखों और दुकानों पर काफी समय बिताते हैं। मिल ने प्राइवेट दुकानदारों को इस शर्त पर नि:शुल्क बिजली दी है, ताकि वे किसानों के रुकने और टीवी देखने आदि की व्यवस्था अपनी दुकानों और खोखों पर जुटाएं। इस व्यवस्था का अनेक किसान लाभ उठा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें