मंडावली । ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
नेहरू युवा केंद्र एवं युवा ग्रामीण विकास संगठन की ओर से संयुक्त रूप से गांव मुस्सेपुर में खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबाल के मुकाबले हुए। मुस्सेपुर, मंडावली, राजारामपुर तुलसी, भागूवाला, नारायणपुर रतन, मीरापुर क्षेत्र की टीमों के बीच वॉलीबाल मैच खेले गए। फाइनल मुकाबला साहू जैन कॉलेज और भागूवाला की टीमों के बीच हुआ। जिसमें साहू जैन कॉलेज की टीम चैंपियन बनी।
मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख अवधेश कुमार ने साहू जैन कॉलेज की विजयी टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने अन्य प्रतियोगिताओं में भी अव्वल रहे खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह प्रदान किए। जिला युवा कल्याण अधिकारी विशाल कुमार की उपस्थिति में हुए समापन समारोह में संजीव कुमार, महफूज आलम, दिपांशु कुमार, ईशम सिंह, नीरज कुमार, मो. रियाज, मो. तहसीम आदि का सहयोग रहा।