फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाह के कार्ड बांटने गए युवक की दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात । गांव अमाननगर के पास विवाह की कार्ड बांटने गए एक बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत हो गई । परिजनों ने शव का बिना पोस्टमार्टम करायें ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव रहमापुर निवासी सुमित कुमार (23) की थाना क्षेत्र के गांव मुस्सेपुर से विवाह तय हुआ था। एक दिसंबर को उसका रिश्ता और नौ दिसंबर को विवाह होना था। सुमित खुद अपने रिश्ते और विवाह के कार्ड बाइक से रिश्तेदारियों में बांट रहा था। देर शाम सुमित पैइमार गजरौला से अपनी रिश्तेदारी में कार्ड देकर वापस लौट रहा था। जैसे ही वह थाना किरतपुर और नजीबाबाद सीमा पर स्थित गांव अमाननगर के पास शव पड़ा मिला । उसकी बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त मिली। सूचना पर मृतक के परिजन और रिश्तेदार घटना स्थल पर पहुंचें । वे शव को बिना पुलिस कार्रवाई के ही घर पर ले आयें। मृतक के परिजनों ने उसका बुधवार को ही बैराज घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें