फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागियों ने बिगाड़ा भाजपा का खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। निकाय चुनाव में चेयरमैन पद की तरह वार्डों में भी भाजपा प्रत्याशियों की बागियों ने नींद उड़ा रखी है। बागी भाजपा प्रत्याशियों की राह में रोड़ा अटका रहे हैं। कई वार्डों में भाजपा प्रत्याशी व बागियों में घमासान मचा हुआ है। बागियों की वजह से भाजपा प्रत्याशियों को चुनाव में खूब पसीना बहाना पड़ रहा है। चुनावी नैया पार करने के लिए भाजपा प्रत्याशी हर हुनर अपना रहे हैं।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में भाजपा के टिकटों को लेकर खूब मारामारी मच रही है। धामपुर में नगर पालिका के चुनाव में राजू गुप्ता को टिकट मिलने से नाराज होकर रवि चौधरी व अंकुर अग्रवाल ने बगावत का बिगुल बजा दिया है और चुनाव मैदान में कूद गए हैं। इसी तरह नगर पंचायत झालू में नरेंद्र सिंह को टिकट मिलने से नाराज संजीव राणा निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे हैं। बिजनौर नगर पालिका के वार्डों में भी भाजपा प्रत्याशियों को खूब पसीना बहाना पड़ रहा है। बागियों ने इन प्रत्याशियों की नींद उड़ा रखी है। वार्ड 13 में भाजपा ने घनश्यामदास गुप्ता को टिकट दे दिया। सुमित भाटिया भी इस वार्ड से टिकट मांग रहे थे। टिकट न मिलने पर सुमित भाटिया निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में कूद गए। वार्ड नौ में भाजपा ने दीक्षांत अग्रवाल चीनू को टिकट दे दिया। इस वार्ड से अमित ठाकुर व कृष्णगोपाल आर्य पप्पू भी भाजपा का टिकट मांग रहे थे। दोनों ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में ताल ठोक दी। वार्ड सात से भाजपा ने दीपक गर्ग मोनू को चुनाव मैदान में उतारा है। तो उनके सामने अभ्रा पाठक भी चुनाव मैदान में कूद गई हैं। वार्ड 14 में भाजपा ने माया पाल को टिकट दिया तो राधेश्याम पाल उर्फ राधे ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोक दी। वार्ड पांच में भाजपा ने पार्टी के नगर अध्यक्ष नीरज शर्मा को टिकट दिया तो शलभ शर्मा ने निर्दलीय व अक्षय उर्फ हनी ने शिव सेना से ताल ठोक दी। वार्ड छह में भाजपा ने नेहा श्रीवास्तव को टिकट दिया। नेहा के मुकाबले भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष सतीश राजपूत के बड़े भाई सुधीर राजपूत ने चुनाव में ताल ठोक दी। वार्ड दस में भाजपा ने हितेश तुली को चुनाव मैदान में उतारा तो उनके मुकाबले अनिल भटनागर चुनाव में आ डटे। इनके अलावा अन्य वार्डों में भी यही हालत है। जिन वार्डों में भाजपा के टिकट को लेकर कई दावेदार थे, वह टिकट को लेकर मारामारी मची थी। उन वार्डों में भाजपा ने किसी को टिकट नहीं दिया। ऐसे कई वार्डों में भाजपा का टिकट मांगने वाले आमने सामने चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें