फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाब का फूल थमाकर पालिका कर्मी बोले- प्लीज इधर-उधर न फेंके कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलाब का फूल देकर बोले- प्लीज इधर-उधर न फेंके कूड़ा
विज्ञापन

अमरोहा।
नाला व नालियों में दुकानदार कूड़ा फेंक रहे हैं। उनकी मनोदशा को बदलने के लिए नगर पालिका परिषद ने नायाब तरीका आजमाया है। मोहब्बत के जरिए उनको समझाने का निर्णय लिया है। गुरुवार को रैली निकालते हुए पालिका कर्मी बाजार में घूमे। दुकानदारों को गुलाब का फूल थमाया और कहा कि प्लीज इधर-उधर कूड़ा न फेंके। डस्टबिन में कूड़ा डालने व शहर को साफ-सुथरा रखने की अपील की।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे पालिका परिसर में सभी कर्मचारी जमा हुए। अपने हाथों में गुलाब का फूल लिया। इसके बाद कर अधीक्षक एम. सुहेल खां ने कर्मचारियों की रैली को बाजार के लिए रवाना किया। कोट चौराहे से सभी कर्मियों ने बाजार में प्रवेश किया। इसके बाद दुकानदारों को हाथों में गुलाब के फूल थमाए। कहा कि प्लीज, कूड़ा सड़क या नाले में मत फेंकना। नगर को स्वच्छ बनाने में पालिका का सहयोग करें। अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। दो डस्टबिन अपने प्रतिष्ठान में रखें। एक में गीला तो दूसरे में सूखा कूड़ा डालें। अच्छे नागरिक का फर्ज अदा करें और शहर को साफ-सुथरा बनाएं। ये अपील करते हुए पालिका कर्मी बेगम सराय, सर्राफा बाजार, बसावनगंज होते हुए कोतवाली गेट तक पहुंचे। नागरिकों व दुकानदारों को स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें