अफजलगढ । चौहड़वाला बस स्टैंड के पास बाइक सवार दो व्यक्ति मार्ग पर खड़े टेंपो में पीछे से घुस गए। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेंपों चालक सहित दो घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया ।
गांव कादराबाद निवासी पहलवान (60) और रामचंद्र (62) बाइक से तेजी से कालागढ़ से अफजलगढ़ की ओर जा रहे थे। चौहड़वाला बस स्टैंड पर एक टेंपो चालक खड़ा होकर सवारियों से किराया वसूल रहा था। इस दौरान बाइक सवारों ने टेंपों में टक्कर मार दी। दुर्घटना में पहलवान का सिर सड़क पर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। तबकि रामचंद सहित टेंपों चालक भरत (40) घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को बाहर रेफर कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया मृतक के घर में उसकी पत्नी व पुत्रवधु रहती हैं। दोनों पुत्र बाहर रहकर नौकरी करते हैं। पुलिस ने मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कही है।