फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसील पर भाकियू के धरने पर दो किसानों की तवियत बिगड़ी, निज डाक्टर से इलाज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दो भाकियू कार्यकर्ताओं की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन

चांदपुर (बिजनौर)। भाकियू के तहसील पर चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के तीसरे दिन दो कार्यकर्ताओं की तबीयत बिगड़ गई। उन्हें रात्रि में ही निजी अस्पताल में भर्ती कराया। धरना चौथे दिन रविवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन

भाकियू का किसानों की समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार से तहसील परिसर में धरना चल रहा है। शनिवार को एसडीएम आजाद भगत सिंह के समस्याओं के समाधान के आश्वासन के बाद समाप्ति की डगर पर पहुंचे धरने को जारी रखने का ऐलान किया गया था। शनिवार रात्रि इंद्रजीत उर्फ पप्पू तथा तुलसीपाल सिंह की तबीयत बिगड़ गई। किसानों का आरोप है कि तहसील परिसर में बने शौचालयों की हालत खराब है। परिसर में कूड़ा-कचरा पड़ा है, जिससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वक्ताओं ने कहा कि धरने पर किसी भी स्थिति बिगड़ती है तो जिम्मेदार प्रशासन होगा। तहसील परिसर में मच्छरों की भरमार है। रविवार को भी धरना जारी रहा। जयपाल सिंह की अध्यक्षता व ऋषिपाल सिंह के संचालन में चले धरने पर भारत सिंह, चेतन स्वरूप, रामपाल सिंह, अशोक कुमार, लुधियान सिंह, विरेंद्र सिंह, शीशपाल सिंह, कल्याण सिंह, रणवीर सिंह, खुशपाल सिंह, रमेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें