फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी में उतरा करंट, युवक झुलसा, बैल की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी में उतरा करंट, युवक झुलसा, बैल की मौत
विज्ञापन

गजरौलाशिव (बिजनौर)। स्वाहेड़ी लिंक मार्ग पर एचटी लाइन का करंट उतरने से एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया जबकि एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित गांव वालों ने विद्युत निगम के अधिकारियों और ग्राम प्रधान के खिलाफ प्रदर्शन किया।
गांव बगीची निवासी सुरेश कुमार के यहां काम करने वाला शिवराज बैल बुग्गी लेकर खेत पर जा रहा था। स्वाहेड़ी लिंक मार्ग पर एक जगह बारिश का पानी भरा था। वहां ट्रांसफार्मर से जुड़े तार दोनों पोल पर नीचे तक लिपटे हुए थे। इससे एचटी लाइन का करंट पानी में उतर आया। करंट से शिवराज और एक बैल गंभीर रूप से झुलस गए जबकि दूसरे बैल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे गांव वाले शिवराज को अस्पताल ले गए। गांव वालों ने विद्युत निगम के अधिकारियों और ग्राम प्रधान अमित आर्य के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहना था कि टांसफार्मर के पास सफाई न होने से यहां पानी भर जाता है। सफाई कर्मचारी कूड़ा उलटे नाली में ही भर देते हैं। गांव वालों ने कहा कि निगम के अधिकारी भी सुनते नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के करीब चार घंटे बाद एसडीओ शोभित कुमार और ग्राम प्रधान अमित आर्य मौके पर पहुंचे। उन्होंने बैल का पोस्टमार्टम कराया और मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर गांव वालों को शांत किया। इस दौरान श्यावीर सिंह, नरेंद्र सिंह, सोमदेव सिंह, राजकुमार, रामनाथ, नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें