फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 लोगों को रिलीज कर किया गया होम क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सीएचसी स्याऊ में क्वारंटीन किए 17 लोगों को 14 दिन बाद पुलिस ने रिलीज कर दिया है। सभी को हिदायत देकर घर में ही रहने को कहा गया है।
विज्ञापन

दिल्ली मरकज के जमातियों से प्रभावित हुए संक्रमण के चलते पुलिस ने तलाश कर जमाती व उनके संपर्क में आए लोगों को क्वारंटीन किया था। 17 लोगों को सीएचसी स्याऊ में भी क्वारंटीन किया गया था। इसमें पांच महिला सहित दस लोग असम के थे। स्वास्थ्य विभाग टीम ने सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा था। सीएचसी स्याऊ प्रभारी डा.केपी सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर भी डीएम के निर्देश पर सभी को होम क्वारंटीन किया गया। इसमें असम के महिला सहित दस लोगों को गांव प्रधान की जिम्मेदारी पर प्रधान के घर होम क्वारंटीन किया गया है। सात को अपने-अपने घरों में होम क्वारंटीन किया गया है। सभी को हिदायत दी गई है कि कोई भी घर से बाहर न निकले तथा घर में भी सोशल डिस्टेंसी का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें