फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त

विज्ञापन
अफजलगढ़ में नगर में बस स्टैंड पर वाहन चेकिंग करते पुलिसकर्मी । - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
लॉकडाउन के उल्लंघन पर प्रशासन सख्त
विज्ञापन

अफजलगढ़/नगीना/स्योहारा। लॉकडाउन का अनुपालन कराने के लिए पुलिस सख्ती बरत रही है। बेवजह घूम रहे लोगों की आवाजाही रोकने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने हॉटस्पॉट गांव मानियावाला, सीरवासुचंद्र, नगर में सब्जी मंडी बस स्टैंड पर 20 वाहनों का चालान किया।
विज्ञापन

कोतवाल कृष्ण मुरारी दोहरे पुलिस टीम के साथ गांव में पहुंचे और निरीक्षण किया। गांव में बेवजह इधर उधर घूम रहे लोगों को कार्रवाई की चेतावनी दी। मास्क लगाकर रहने की सलाह दी। परिवार में भी एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाकर रहने के प्रति जागरूक किया। वहीं, नगीना में सुबह छह बजे से 10 बजे तक लॉकडाउन का कोई असर दिखाई नहीं देता। बिना अनुमति के बेखौफ दुकानदार अपनी दुकानों को खोल कर सामान बेचकर लॉकडाउन का खुला उल्लंघन करते हुए नजर आते हैं। नगर के मुख्य मार्ग स्टेशन रोड पर, नगरपालिका की दुकानें, मंडी मॉल गंज, लाल सराय, लुहारी सराय, बाजार गंज, पहाड़ी दरवाजा के बाजार में तो सुबह सवेरे कई दुकानदार रोजाना अपनी दुकानें खोलकर भीड़ लगा रहे हैं। तहसीलदार हामिद हुसैन का कहना है कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा। स्योहारा में प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी सब्जी आढ़त पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है। छोटी जगह और भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग हो ही नहीं पा रही है। इस कारण बीमारी फैलने का खतरा बना रहता है। व्यापार मंडल के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री अरुण वर्मा, बीजेपी मंडल अध्यक्ष नेपाल सिंह ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। पुलिस ने अभियान चलाकर 13 वाहनों को सीज किया। स्योहारा नगर पालिका की ओर से गैस गोदाम, पुराना शिव मंदिर को सैनिटाइज किया गया। अधिशासी अधिकारी एपी पांडेय ने बताया कि एलपीजी गैस के सिलेंडर घर घर में जाते हैं। इनसे संक्रमण न हो इसलिए गैस गोदाम को सैनिटाइज किया गया है। पालिकाध्यक्ष अख्तर जलील ने बताया कि मुरादाबाद रोड के पुराना शिव मंदिर पर जरूरतमंदों के लिए भोजन बनाया जा रहा है। मंदिर स्थल को सैनिटाइज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें