पुलिसकर्मी सहित 17 नए कोरोना संक्रमित
बिजनौर। शहर कोतवाली के एक पुलिसकर्मी सहित जिले में 17 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जबकि 1674 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। नए मरीजों को शामिल कर जनपद में अब कुल कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4016 हो गई है। इनमें से अब तक 3810 मरीज ठीक हुए हैं। जिले में अब तक 54 मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन मामले 152 हैं।
सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार मंगलवार को जिले में 17 और नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। कोतवाली शहर का एक पुलिसकर्मी, बिजनौर के मोहल्ला मालती नगर, पंकज कालोनी, बिजनौर नगर, नई बस्ती, आवास विकास कालोनी से एक-एक, भरत विहार कालोनी से दो, नजीबाबाद के मोहल्ला वाहिद नगर, धामपुर की दुर्गा विहार कालोनी, धामपुर शुगर मिल, गांव ढक्का कर्मचंद, चांदपुर नगर, यहीं के मोहल्ला सराय रफी से दो, अफजलगढ़ नगर, गांव छतरपुर उर्फ शाहपुर जमाल से एक-एक कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिला।
सीएमओं ने बताया कि अब तक जिले से कुल दो लाख 34 हजार 964 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमें से कुल दो लाख 33 हजार 791 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। इनमें से लगभग 4016 लोग कोरोना पॉजिटिव और करीब दो लाख 29 हजार 775 जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी हैं। 1173 जांच रिपोर्ट लंबित हैं।