बिजनौर में खाद्य एवं औषधि इंस्पेक्टर ने अनियमितताएं मिलने पर 17 दवा विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। धामपुर क्षेत्र में एक मेडिकल स्टोर का लाइसेंस निरस्त व बिजनौर के एक मेडिकल स्वामी को चेतावनी जारी की गई है।
विज्ञापन
खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा लगातार जिले में मेडिकल स्टोर पर छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इससे दवा विक्रेताओं में हड़कंप मचा हुआ है। डीआई आशुतोष मिश्रा ने बताया कि 17 दवा विक्रेताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
यह नोटिस धामपुर, नूरपुर, नजीबाबाद, चांदपुर, बिजनौर, स्योहारा व नहटौर आदि क्षेत्रों में जारी किए गए हैं। धामपुर के एक मेडिकल स्टोर पर अनियमितताएं पाए जाने पर मेडिकल स्टोर का लाइसेंस 15 दिन के लिए निरस्त किया गया है। बिजनौर के एक मेडिकल स्टोर को चेतावनी दी गई है।