फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में मिले कोरोना के 164 मरीज, 162 हुए डिस्चार्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मिले कोरोना के 164 मरीज
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में कुछ कमी आई है। शुक्रवार को जिले में 164 कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के 182 पुराने मरीजों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कोरोना के 1290 सक्रिय मरीज हैं।
बृहस्पतिवार को जिले में कोरोना के 276 मरीज मिले थे, जबकि शुक्रवार को 164 मरीज मिले हैं। शुक्रवार को मिले कोरोना मरीजों में 13 स्वास्थ्य कर्मी, 11 पुलिसकर्मी और पांच बैंक कर्मचारी शामिल हैं। पुलिसकर्मी और स्वास्थ्य कर्मी लगातार कोरोना की चपेट में आ रहे हैं। बिजनौर शहर में सिविल लाइन निवासी एक साल से भी कम आयु का एक बच्चा संक्रमित मिला है। शहर में ही एक साल की बालिका के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। धामपुर में एक स्कूल के स्टाफ के छह सदस्य व उनके परिजन भी संक्रमित मिले हैं। शुक्रवार को एक हजार 686 मरीजों की रिपोर्ट मिली हैै। कुल 9.72 प्रतिशत मरीज संक्रमित मिले हैं। सभी मरीजों की तबीयत सामान्य सी ही है और सभी को घरों में ही आइसोलेट किया गया है।
विज्ञापन

मास्क जरूर लगाएं
डीएम उमेश मिश्रा ने सभी से मास्क पहनने के निर्देश जारी किए हैं। मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग की गाइडलाइन का पालन कर लिया जाए तो कोरोना संक्रमण के मरीज रोज कम ही होंगे।
विज्ञापन

गाइडलाइन का करें पालन
एसीएमओ डॉ. देवीदास के अनुसार कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए गाइडलाइन का पालन बहुत जरूरी है। सभी अपनी व अपने परिजनों की सुरक्षा के लिए गाइडलाइन का पालन करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें