फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नांगलसोती से बिना दुल्हन बैरंग लौटी बरात

विज्ञापन
विज्ञापन
शराब पीकर फेरे लेने पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने किया शादी से इंकार
विज्ञापन

नांगलसोती/नजीबाबाद। फेरों के समय दुल्हन ने शादी से साफ इंकार कर दिया। वर पक्ष और वधू पक्ष में अफरातफरी मच गई। दरअसल दूल्हे ने फेरों के वक्त शराब के नशे में था, जिसे लेकर दुल्हन भड़क उठी। दुल्हन को मनाने की कोशिश विफल होने पर दूल्हे का बिना बरात बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

नांगलसोती थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार को बरात आई थी। बरात का लड़की पक्ष के लोगों ने स्वागत किया। बैंडबाजे की धुन पर बरातियों ने जमकर नृत्य कर गांव में बरात चढ़ाई। वर एवं वधू पक्ष की ओर से विवाह की रस्मों रीति-रिवाज से मनाया गया। फेरों के लिए मंडप सजाया और विवाह संस्कार के लिए दूल्हे को बुलाया गया, लेकिन नशे में धुत दूल्हा फेरों के समय गिर गया। जिसे लेकर दुल्हन भड़क उठी। दुल्हन ने सबके सामने नशे के आदी दूल्हे से शादी साफ इंकार कर दिया। दुल्हन के इंकार करते ही वर और वधू पक्ष में अफरातफरी का माहौल बन गया। दोनों पक्षों ने दुल्हन को लाख मनाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन अपने लिए फैसले में अटल रही। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद बरात और दूल्हे का बिना दुल्हन बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें