फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराना बना जयप्रकाश का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराना बनाया लक्ष्य
विज्ञापन

नजीबाबाद। दिव्यांग जयप्रकाश प्रजापति ने दिव्यांगों की सेवा का मिशन चलाया हैं। दिव्यांग पत्नी उर्मिला देवी उनके इस मिशन में सहभागी हैं। जयप्रकाश 13 हजार से अधिक दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम उपकरण उपलब्ध करा चुके हैं।
विज्ञापन

हल्दौर के गांव कुम्हारपुरा निवासी 45 वर्षीय जयप्रकाश के दोनों पैर बीमारी के चलते बेकार हो गए। घुटनों से नीचे कृत्रिम पैर आज जयप्रकाश प्रजापति का सहारा हैं। पत्नी उर्मिला देवी भी पैरों से दिव्यांग हैं। दिव्यांग दंपति का हौसला सबको विपरीत परिस्थितियों में जूझने और काम करने की प्रेरणा दे रहा है। जयप्रकाश स्वयं कपड़े सीते हैं और दर्जनों दिव्यांगों को अपने मिशन से जोड़कर उन्हें रोजी रोटी दिला रहे हैं। वर्ष दो हजार से जयप्रकाश दंपति दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराने के मिशन से जुड़ा। जेपी विकलांग शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हल्दौर की स्थापना की दानदाताओं का साथ मिला और जयप्रकाश प्रजापति ने दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराने का समाजसेवी मिशन शुरू कर दिया। विगत चार वर्षों से दिव्यांगों की सेवा के लिए बनीं स्माइल क्योर फाउंडेशन के डॉ. राजीव अरोड़ा, डॉ. एसके जौहर के नेतृत्व में समाजसेवी संस्था जयप्रकाश के साथ जुड़ गई। दिव्यांग जयप्रकाश का दावा है कि उनकी संस्था ने दानदाताओं के सहयोग से 13 हजार से अधिक दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम उपकरण उपलब्ध कराएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें