कैंडल मार्च निकालकर शहीदों की दी श्रद्धांजलि
रायपुर सादात/नजीबाबाद। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा के आतंकी हमले को लेकर युवाओं में आक्रोश व्याप्त है। जहां एक ओर नागरिक पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों के साथ आतंकवाद का पुतला फूंका वहीं कैडल मार्च निकालकर पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
गांव किशोरपुर उर्फ रम्मनवाला में तेजराम, अनिल कुमार, योगेश, मोहित, कपिल, टीकम, सचिन के नेतृत्व में युवाओं ने पुलवामा के शहीदों को कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि दी। युवाओं ने गांव के मुख्य मार्ग से होते हुए भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर भारत माता की सपूतों नमन किया। इस अवसर पर अंकित, विशाल, राजू, सुशील, रुपक, ललित सहित अनेक युवा कैंडल मार्च में शामिल रहे। वहीं बुंदकी क्षेत्र में युवाओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारों के बीच आतंकवाद के पुतले को लेकर रैली निकाली। युवाओं और बच्चों ने हाथों में लिखी तख्तियां दिखाकर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों का बदला लेने के लिए सरकार से मांग की। प्रदर्शनकारियों ने द्वारिकेश शुगर मिल के निकट आतंकवाद का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों वीरबल सिंह, विपिन कुमार, शिव कुमार, राजकुमार, मनु, अरुण, दीपक, हरी, ओमपल, डॉ.विशगष कुमार, सुखवीर सिंह, मिस्त्री, केपी सिंह आदि लोग मौजूद रहे।