शहीदों के लिए एक दिन की पेंशन देने का आग्रह
धामपुर। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जनपदीय प्रवक्ता यश पाल तुली ने सभी सेवानिवृत्त पेंशन प्राप्त कर रहे राज्य एवं केन्द्रीय कर्मचारियों सें आग्रह किया है कि पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की सहायता के लिए कम से कम एक दिन की पेंशन दें। यह निर्णय उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। सारा देश शहीदों की सहायता के लिये आगे आया है। ऐसे में हम पेंशन धारक भी अपने नैतिक सामाजिक कर्तव्य को निभाएं।