फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह की बैंकों में मदद करेंगी बैंक सखी

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन स्वयं सहायता समूह के लिए नजीबाबाद शाखा में जल्द ही छह बैंक सखी तैनात की जाएंगी। स्किल एंड जॉब के जिला प्रबंधक अखिलेश कुमार मौर्य के निर्देशन में गठित टीम ने बैंक सखी चयन के लिए शनिवार को 24 आवेदकों के साक्षात्कार लिए। टीम में शामिल मौरिश कुमार, बैंक प्रतिनिधि अभिषेक यादव, ब्लॉक मैनेजर जमीर अब्बास, विजय सिंह ने ब्लॉक के विभिन्न क्षेत्रों से आईं स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं सक्रिय कार्यकर्ताओं के साक्षात्कार लिए। जिला प्रबंधक अखिलेश मौर्य ने बताया कि छह चयनित होने वाली बैंक सखी की सूची लीड बैंक ऑफिसर को सौंप दी जाएगी। जिन बैंकों में 30 से अधिक समूह संबद्ध होंगे, उन समूहों की बैंक सखी मदद करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें