फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड़ के दाम गिरने से दम तोड़न लगे पावर कोल्हू

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़ के दाम गिरने से दम तोड़ने लगे पावर कोल्हू
विज्ञापन

हल्दौर। गुड़ के दाम में भारी गिरावट आने से पावर कोल्हू दम तोड़ने लगे हैं। इससे एक ओर कोल्हुओं में लगे मजदूरों के सामने रोजी रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है, तो वहीं दूसरी ओर गुड़ व्यापारियों मंदी की मार सताने लगी है।
विज्ञापन

गांव शरीफपुर, पावटी, जलाउदीपुर, अम्हेड़ा, सेलपुरा, बमनौला, खासपुरा, गाजीपुर, पैजनियां, ऊमरी बड़ी, कड़ापुर, फड़ियापुर आदि गांवों में अनेक पावर कोल्हू लगे हैं। इन कोल्हुओं में सैकड़ों मजदूर अपने परिवारों के साथ काम कर पूरे साल की जीविका कमाने का प्रयास करते हैं। नवीन गन्ना पेराई सत्र की शुरुआत में ही मंडी में गुड़ के दाम करीब 3500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे। उस दौरान गुड़ कारोबारियों में इस साल गुड़ के दाम अच्छे रहने की उम्मीद जताई थी। व्यापारी गुड़ के दाम बढ़ने से खुश थे, लेकिन हाल ही में अचानक गुड़ के दामों में भारी गिरावट आनी शुरू हो गई। इससे गुड़ व्यापारियों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई देने लगीं। चांदपुर मंडी के गुड़ व्यापारी विशाल गोयल के अनुसार रविवार को मंडी में गुड़ के भाव करीब 2300 रुपये प्रति क्विंटल के निचले स्तर तक पहुंच गए। साथ ही गुड़ के दामों में आई भारी गिरावट के कारण मंडी में गुड़ की आवक बुरी तरह प्रभावित हुई। क्षेत्र के पावर कोल्हू गुड़ के दाम गिरने के कारण बंद होने शुरू हो गए है। गांव शरीफपुर निवासी पावर कोल्हू संचालक राकेश सैनी का कहना है कि गन्ना 250 रुपये प्रति क्विंटल खरीदना पड़ रहा है। इसके बावजूद गुड़ के दाम गिरने लगे। ऐसी स्थिति में कोल्हू चलाना मुश्किल हो गया है। कोल्हू बंद करना पड़ा। राजकुमार, काले, हरिओम सिंह, आरिफ, सुलेमान, सुरेश कुमार, अकरम, सुमन सिंह, नरेश कुमार आदि मजदूरों का कहना है कि कोल्हू बंद होने से वे बेरोजगार हो गए हैं और उनके सामने आर्थिक संकट पैदा होने लगा है। चांदपुर मंडी व्यापारी विशाल गोयल बताते हैं कि बाजारों व गुड़ की मंडियों में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों सस्ता गुड़ आने से गुड़ के दामों में भारी गिरावट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें