गीदड़पुरा में सरकारी जमीन में खड़ी फसल को नष्ट करते राजस्वकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
मंडावर में प्रशासन ने गांव गीदड़पुरा के पास अभियान चलाकर 39 बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई। जमीन में खड़ी फसल को ट्रैक्टर से जोत दिया गया। फसल नष्ट होती देख कई किसान पशुओं के लिए फसल काटकर ले गए। गंगा खादर में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन ने अभियान चला रखा है। बड़े पैमाने पर गंगा खादर में जमीन कब्जा मुक्त कराई गई है। गेहूं व प्लेज की फसल को नष्ट किया जा रहा है। रविवार को मंडावर क्षेत्र के गांव गीदड़पुरा में राजस्व विभाग की 39 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया। किसानों ने जमीन पर गेहूं बो रखे थे। फसल को नष्ट होता देखकर किसान चारे के लिए फसल को काटकर ले गए। वन विभाग के रेंजर शरद गुप्ता ने बताया कि जमीन राजस्व विभाग ने वन विभाग को दे दी है। इस जमीन पर नर्सरी लगाकर पौध तैयार की जाएंगी।