31को चांदपुर तहसील पर घेराबंदी करेगी भाकियू
जलीलपुर। ब्लॉक परिसर में हुई भाकियू की मासिक पंचायत में 30 जनवरी तक बकाया गन्ना भुगतान नहीं होने पर 31 जनवरी को चांदपुर तहसील की घेराबंदी करने की चेतावनी दी।
शुक्रवार को ब्लॉक जलीलपुर परिसर में भारतीय किसान यूनियन की मासिक पंचायत हुई। पंचायत में किसान नेताओं ने चीनी मिलों की ओर से अभी तक गन्ना बकाया भुगतान नहीं किए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। साथ ही चेतावनी दी कि 30 जनवरी तक गन्ना का पूर्ण भुगतान न होने की स्थिति में 31 जनवरी को चांदपुर तहसील की घेराबंदी करने की चेतावनी दी। साथ ही किसानों ने बिजली के जर्जर तार बदलवाने, गांव अजदेव की विद्युत व्यवस्था में शीघ्र ही सुधार कराने, ब्लॉककर्मियों पर जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने में हो रही देरी पर विराम लगाने आदि की मांग की गई। अध्यक्षता चौधरी ईश्वर सिंह व संचालन हुकुम सिंह गुर्जर ने किया। पंचायत में कुलदीप शर्मा, मोहम्मद उस्मान, रामफल सिंह, भूरे सिंह, मोहम्मद याकूब, चरण सिंह, कैलाश, बरम सिंह आदि रहे।