फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण में शानदार प्रदर्शन के लिए काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता सर्वेक्षण में शानदार प्रदर्शन के लिए काम शुरू
विज्ञापन

नगीना । वार्ड स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 की रैंकिंग में पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त कर पालिका कर्मचारियों ने 31 जनवरी तक चलने वाले स्वच्छता सर्वेक्षण में पहला स्थान प्राप्त करने के लिए कमर कस ली है। भीषण ठंड व कोहरे की परवाह किए बिना सफाई कर्मचारियों ने रात में भी विशेष सफाई अभियान फिर शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी इंद्रपाल सिंह के निर्देशन व सफाई निरीक्षक धीरज राय वर्मा, लिपिक लाल बहादुर वाल्मीकि के नेतृत्व में पालिका के सफाई कर्मचारियों ने सफाई अभियान चलाया । शनिवार रात को नगर के मुख्य मार्ग स्टेशन रोड पर विशेष सफाई अभियान चलाकर आम लोगों से कूड़े को कूड़ेदान में डालने का आह्वान किया गया। उन्होंने कहा की सड़क पर कूड़ा डालकर गंदगी करने वालों से जुर्माना वसूलने की कार्यवाही भी शुरू की जाएगी। इंद्रपाल सिंह ने कहा की पालिका को स्वच्छता रैंकिंग में सर्वोच्च स्थान दिलाने के लिए ठंड के मौसम में भी सफाई कर्मचारी दिन रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं। उन्होंने कहा की यदि जनता का सहयोग मिलता रहेगा तो पालिका अपने मिशन में जरूर सफल होगी। इस मौके पर पालिका के प्रधान लिपिक मदन पाल सिंह, शेख जमशेद फरीद, सभासद गोपाल शर्मा, मोहम्मद तालिब, सफाई नायक बिट्टू, अशोक कुमार, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें