खेत में एचटी लाइन का तार टूटकर गिरने से फसल जली
नगीना। हाई वोल्टेज विद्युत लाइन के तार टूट कर गन्ने का खेत पर गिरने से एक कृषक की करीब दो बीघा फसल जल गई।
तहसील क्षेत्र के गांव महापुर मोहम्मद अली उर्फ मतीपुर निवासी निवासी कृषक कुलदीप के गन्ने के खेत के ऊपर से हाई वोल्टेज के विद्युत लाइन गुजर रही है। शनिवार की शाम विद्युत लाइन के तार टूट कर कृषक के गन्ने के खेत पर गिर गया जिससे उसका करीब दो बीघा गन्ना जल गया। आसपास के किसानों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। अगर आग न बुझाई जाती तो आसपास के खेतों में भी गन्ने की फसल में आग लग जाती। कृषक ने घटना की जानकारी तत्काल विद्युत विभाग को दी। शिकायत पर विभाग के कर्मचारियों ने तार जोड़कर सप्लाई शुरू कर दी। कृषक ने बताया कि उसका करीब काफी नुकसान हुआ है।