फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसलों की सिंचाई के लिए नहरों में पानी न आने से किसानों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
नहरों में पानी न आने से किसानों में आक्रोश
विज्ञापन

रेहड़। भाकियू में विद्युत की अंधाधुंध कटौती व नहरों में पानी न आने से आक्रोश व्याप्त है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि विद्युत की सप्लाई बाधित होने की वजह से फसलों की सिंचाई भी नहीं हो रही है।
विज्ञापन

मंगलवार को बादीगढ़ में आयोजित भाकियू की बैठक में मंडल सचिव रमेशचंद शेखावत ने कहा कि क्षेत्र में हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है। हाईवे प्राधिकरण और लोनिवि ने शाहपुर रजबहे को ध्वस्त कर दिया। जिसकी वजह से फसलों की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। फसलों को पानी की जरूरत के समय सिंचाई विभाग नहरों की सिल्ट सफाई कर रहा है। वहीं विद्युत की आपूर्ति ठीक से न होने से किसानों ट्यूबवेल से भी फसलों की सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। उपभोक्ताओं को छह घंटे ही आपूर्ति मिल पा रही है। गांव हर्रायवाला, उदयपुर, सादकपुर, सुआवाला में जर्जर विद्युत लाइन लटकी हुई है, जो हादसों का सबब बनी हैं। निगम को कई बार अवगत कराने के बाद भी नई विद्युत लाइन भी चालू नहीं की गई। बैठक में जिला संगठन मंत्री देवेंद्र कौशिक, पुुखराज सिंह, सरदार महेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, जयकुमार, सरदार मंगल सिंह आदि रहे। वहीं, एक्सईएन अरुण कुमार का कहना है कि बिजली आपूर्ति सुधार के निरंतर प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें