एसडीएम ने की जांच शुरू
बढ़ापुर(ब्यूरो)। बढ़ापुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष की डीएम से की गई नगर पंचायत में घपलेबाजी की शिकायत पर एसडीएम ने नगर पंचायत कार्यालय जाकर शिकायतों की जांच की। बढ़ापुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष शराफत हुसैन ने डीएम से मिलकर नगर पंचायत में हो रही अनियमितताओं और धन की बंदर बाट और सामानों की खरीदारी में गड़बड़ , बैंक अधिकारियों से मिलकर ब्लैक लिस्टेड किए ठेकेदार के नाम का बैंक चैक बनाकर केश कराने के आरोप लगाए थे। शनिवार को एसडीएम नगीना डा. गजेंद्र सिंह ने नगर पंचायत कार्यालय आकर शिकायतों की जांच की और पंचायत के कार्यवाहक वरिष्ठ लिपिक सुनील कुमार से संबंधित अभिलेख लेकर उनकी गहनता से जांच की।
प्रेमी युगल दबोचा
बढ़ापुर(ब्यूरो)। पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व एक गांव से फरार हुई किशोरी को प्रेमी समेत दबोच लिया। एक सप्ताह पूव क्षेत्र के एक गांव की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि गांव के पड़ोसी युवक की मदद से अफजलगढ़ क्षेत्र के एक गांव के एक युवक अपने भाई व मां साथ उसकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसलाकर ले गया।। पुलिस ने किशोरी व आरोपी युवक को अफजलगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है।