फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रपटे पर पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मालन नदी का रपटा पानी में डूबा
विज्ञापन

मंडावर। पहाड़ों पर हो रही बारिश से गंगा व मालन का उफान जारी है। बिजनौर-मंडावर-हरिद्वार मार्ग पर स्थित मालन नदी के रपटे पर मंगलवार को तीसरे दिन भी करीब एक से डेढ़ फीट तक पानी बहता रहा। इससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई दिनों से हो रही बारिश से जहां-तहां गंगा और उसकी सहायक अन्य नदियों ने रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात उत्पन्न हो गए हैं। यह मार्ग जिले को उत्तराखंड से जोड़ता है। दिल्ली आदि स्थानों से हरिद्वार जाने के लिए अधिकांश यात्रियों द्वारा इसी मार्ग का प्रयोग किया जाता है। अकसर बरसात में इस पर ऐसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें