फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र छात्राओं ने सुलेख प्रतियोगिता में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों सुलेख प्रतियोगिता में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया
विज्ञापन

अफजलगढ़।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज अफजलगढ़ में विद्यालय स्तर पर हिंदी सुलेख प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सुलेख प्रतियोगिता श्रुतलेख के माध्यम से कराई गई।
विज्ञापन

षष्ठ अ में श्रेयांक, युवराज, चर्चिल कुमार क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। वहीं षष्ठ ब में हर्ष प्रताप, वीर राही, अरुण कुमार, षष्ठ स में सृष्टि गुप्ता, शीतल, अंशिका, सप्तम अ में सागर, ऋषि गौतम, प्रांजुल कुमार, सप्तम ब में अतुल कुमार, दिनेश कुमार, सुमित कुमार, सप्तम स में मुनज्जा, तहूरा अमीर, राखी वर्मा, अष्टम अ में देव कुमार, यश भार्गव, निखिल कुमार, अष्टम ब में मनीष कुमार, अयान, मयंक, अष्टम स में शिल्की, निकीता, मुस्कान, नवम अ में लुभित चौहान, अबूबकर, कुशाग्र चौहान, नवम ब में निखिल, नीरज, प्रियांशु, नवम स में आकांशा, आयशा, अरीबा, दशम अ में मोहम्मद आकिल, अनिकेत वर्मा, मुज्जमिल, दशम ब में प्रियांशु, प्रियम, उज्ज्वल, एकादश अ में लवकुश, मनीष, दीपक, एकादश ब में नैंशी, अनिरुद्ध व यश कुमार प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में ओमकार सिंह, आनंद भूषण, कल्याण सिंह, मनोज कुमार का योगदान रहा। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रोहिताश सिंह ने सुंदर लेख को व्यक्तित्व का अंग बताते हुए छात्र छात्राओं को सुंदर लेखन करने के लिए प्रेरित कर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें