फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी प्रत्याशी ने नही किया पर्चा दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा और भाजपा समेत छह प्रत्याशी पर्चा लेकर गए
विज्ञापन

बिजनौर। नूरपुर विधानसभा के उपचुनाव के लिए सोमवार को भी किसी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। सपा, भाजपा के अलावा चार निर्दलीय प्रत्याशी पर्चे लेकर जरूर गए। सोमवार को कई प्रत्याशियों के पर्चा भरने की उम्मीद थी, पर कोई पर्चा भरने नहीं आया।
सोमवार को गौहर इकबाल समेत कई प्रत्याशियों के अपना पर्चा भरने की उम्मीद थी। पर कोई प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल करने नहीं आया। सब की नजर पर्चा भरने आने वालों पर रही। सोमवार को सप प्रत्याशी नईमुलहसन, भाजपा प्रत्याशी अवनी सिंह के अलावा गौहर इकबाल, फयाजुद्दीन, जाकिर, रामपाल व अमित कुमार ने अपने लिए पर्चा लेकर गए। अब तक 18 प्रत्याशी पर्चा लेकर जा चुके हैं। कलक्ट्रेट में सोमवार को गहमागहमी रही। कई दलों के नेता व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट के आसपास घूमते नजर आए। पुलिस कलक्ट्रेट और उसके गेट पर तैनात रही।
विज्ञापन

---------------------------------
अब निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे गौहर इकबाल
भाजपा नेताओं पर लगाया महान दल से टिकट कटवाने का आरोप
बिजनौर। नूरपुर विधानसभा से महानदल से ताल ठोंकने वाले गौहर इकबाल का ऐन वक्त पर पार्टी का पत्र अधिकृत पत्र नहीं मिला है। इस वजह से वह अपना पर्चा दाखिल नहीं कर पाए। गौहर इकबाल का आरोप है कि भाजपा नेताओं की शह पर महान दल ने उनका टिकट रोक दिया है। अब वह निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेेंगे।
विज्ञापन

गौहर इकबाल ने बताया कि रविवार की शाम उनका महान दल से टिकट फाइनल हो गया था। महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव देव मौर्य से उनकी बात हो गई थी। सोमवार सुबह से केशव देव मौर्य ने अपने मोबाइल बंद कर लिया। महान दल की ओर से प्रत्याशी बनाने के लिए उन्हें अधिकृत पत्र नहीं दिया गया। भाजपा नेताओं ने सैनी बिरादरी का वोट खिसकने के डर से उनका टिकट कटवाया है। कहा कि वह चुनाव मैदान से पीछे नहीं हटेंगे। निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। इसकी तैयारी कर ली है। दस मई को वह अपना पर्चा दाखिल करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें