फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टाफ की कमी के चलते प्रभावित हो रहा काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। सालों से कर्मचारियों की कमी झेल रहे जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बाबूओं का टोटा हो गया है। दो बाबू पदोन्नति मिलने के बाद कार्यमुक्त हो चुके हैं। ऐसे में कार्यालय का कार्य प्रभावित होना स्वभाविक है।
विज्ञापन

जिला बनने के बाद से अमरोहा में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में बाबुओं का हमेशा से टोटा रहा है। वर्तमान में 2 क्लर्क एवं एक स्टेनो तैनात थे। कार्यालय में संजय त्यागी एवं राशिद मसरूर को अटैच कर रखा है। किसी तरह से कार्यालय का कामकाज निपटाया जा रहा था लेकिन अब क्लर्क अवनीश कुमार पदोन्नति पाने के बाद जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमरोहा कार्यालय में कार्यभार ग्रहण कर चुके हैं। मोहम्मद असलम की पदोन्नति भी हो गई है।उन्होंने डीआईओएस कार्यालय से कार्य मुक्त होकर डायट हापुड़ में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। इस प्रकार अब कार्यालय में केवल स्टेनो जितेंद्र कुमार तैनात है। ऐसे में कार्यालय का काम प्रभावित होना लाजमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें