फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचल दल ने नकल पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिजनौर । यूपी बोर्ड हाई स्कूल विज्ञान की परीक्षा में 4306 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी और दूसरी पारी में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान प्रथम के प्रश्न पत्र विषय की परीक्षा में 1,060 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। जबकि जिले में दो परीक्षार्थी नकल करते पकड़े गए हैं। अब तक नकल करने वालों की संख्या बढ़ कर पांच हो गई है।
मंगलवार को प्रथम पारी में हाई स्कूल विज्ञान तथा इंटरमीडिएट कंप्यूटर विषय की परीक्षा थी। मंगलवार को छापामारी के लिए बनाए गए सभी उड़नदस्ते सक्रिय रहे। निशांत कुमार यादव के नेतृत्व चल रहे सचल दल ने एसएनएसएम इंटर कॉलेज नहटौर में हाई स्कूल विज्ञान विषय के प्रश्र पत्र में एक परीक्षार्थी को नकल करते पकड़ा। जबकि दूसरी पारी में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान प्रथम और व्यापारिक संगठन का प्रश्न पत्र था। रसायन विज्ञान के प्रश्न पत्र में 1060 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। डीआईओएस कार्यालय से सचल दल समय पर रवाना हुए। जिले में अब तक नकल करने वालों की संख्या पांच हो गई है।
विज्ञापन


हल्दौर । गांव महमदाबाद के कृषक जनता इंटर कॉलेज में सचल दस्ते ने इंटर मीडिएट की परीक्षा के दौरान छापामारी कर एक छात्र को नकल करते दबोच लिया।कॉलेज में मंगलवार की शाम दूसरी पाली में 12वी कक्षा की रसायन विज्ञान की परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान उड़न दस्ता कॉलेज पहुंचा और नकल पकड़ने के लिए छापामारी शुरू कर दी। कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने बताया कि सचल दस्ते में शामिल जांच अधिकारी निशांत यादव ने परीक्षा कक्ष से परीक्षार्थी कमल दीप सिंह की तलाशी ली। उसके पास से नकल बरामद की। जांच अधिकारी ने आरोपी परीक्षार्थी के खिलाफ अपने पास संबंधित मामले में आवश्यक दस्तावेजों में मामला दर्ज कर लिया।

हाई स्कूल विज्ञान परीक्षा में 417 परीक्षार्थी शामिल
नींदडू़ । गांधी इंटर कॉलेज मनकुआ परीक्षा केंद्र पर हाई स्कूल विज्ञान (केवल प्रश्नपत्र) के 417 परीक्षार्थियों द्वारा परीक्षा देने के साथ केंद्र पर हाई स्कूल की परीक्षा समाप्त हो गई है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य एवं केंद्र व्यवस्थापक नरेश कुमार सिंह तथा परीक्षा का कार्य देख रहे राहुल कुमार शर्मा ने बताया कि मंगलवार की प्रथम पाली में केंद्र पर हाई स्कूल विज्ञान (केवल प्रश्नपत्र) के 462 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 417 परीक्षार्थी शामिल हुए और 45 अनुपस्थित रहे। हाई स्कूल की उक्त केंद्र पर अंतिम परीक्षा थी। दूसरी पारी में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान (प्रथम प्रश्नपत्र) के पंजीकृत 291 परीक्षार्थियों में से 281 परीक्षा में शामिल हुए, 10 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। उधर, वाणिज्य प्रथम प्रश्नपत्र के पंजीकृत 18 परीक्षार्थियों में से 06 के अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें