फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षार्थियों पर हावी नहीं हुआ मैथ्स फोबिया

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद (बिजनौर)। यूपी बोर्ड हाईस्कूल के परीक्षार्थियों पर मंगलवार को मैथ्स फोबिया हावी नहीं हुआ। परीक्षार्थी गणित प्रश्नपत्र हल करने के बाद परीक्षा केंद्र से खुशी-खुशी बाहर निकलते नजर आए।
विज्ञापन

सोमवार सुबह पहली पारी में यूपी बोर्ड हाईस्कूल का गणित प्रश्नपत्र था। नगर में स्थित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शुरू होने से पहले पुलिसकर्मियों की चहलकदमी रही। परीक्षा केंद्र में नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रहे। केंद्र पर तैनात स्टाफ ने केंद्र पर प्रवेश करने वाले परीक्षार्थियों की तलाशी ली। सख्ती के बीच परीक्षार्थी तीन घंटे बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकले, तो उनके चेहरे खिले हुए थे। परीक्षार्थियों अंकुश, शिवम, हिमांशु, विशाल, अमन, रोहित, निपेंद्र ने कहा कि हालांकि वे पूरी तैैयारी के साथ परीक्षा देने पहुंचे थे, मगर प्रश्नपत्र अपेक्षाकृत सरल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें