सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में चांदपुर की महिला टीम चैंपियन बनी
चांदपुर (बिजनौर)। गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर की सॉफ्टबाल की पुरुष व महिला टीम ने अंतरमहाविद्यालयी सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में चैंपियनशिप हासिल कर नगर का नाम रोशन किया है।
मॉडल पब्लिक एजूकेशन कॉलेज चंदौसी में सोमवार को आयोजित अंतरमहाविद्यालयी सॉफ्टबाल प्रतियोगिता में रूहेलखण्ड विश्वविद्यालय बरेली से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। पुरुष प्रतियोगिता में गुलाब सिंह हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय चांदपुर की टीम ने सेमीफाइनल में मॉडल पब्लिक एजूकेशन कॉलेज चंदौसी को तथा फाइनल में एसएम कॉलेज चंदौसी को हराकर चैंपियनशिप हासिल की। पुरुष टीम के सुभाष कुमार, सचिन कुमार, मोनू कुमार, समीर अली, विशाल चौधरी आदि का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। उधर महिला टीम ने चांदपुर की टीम ने सेमीफाइनल में एसएम कॉलेज चंदौसी को तथा फाइनल में माडल पब्लिक एजूकेशन कॉलेज चंदौसी की टीम को हराकर चैंपियनशिप हासिल की। महिला टीम की कुलसुम फात्मा, शिवांगी, नाजिया मोबीन, शिल्पी, काजल आदि का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। मंगलवार को चैंपियन टीम के चांदपुर महाविद्यालय पहुंचने पर स्वागत किया गया।